कुल पृष्ठ दर्शन : 199

You are currently viewing बाल साहित्य आलेख लेखन प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि आमंत्रित

बाल साहित्य आलेख लेखन प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि आमंत्रित

सलूम्बर (राजस्थान)।

सलिला संस्था द्वारा हिंदी बाल साहित्य की विभिन्न विधाओं के लेखन को प्रोत्साहन देने और श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने हेतु वर्ष-२०२४ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बाल साहित्यकारों से आलेख विधा में मौलिक, अप्रकाशित एवं अप्रसारित प्रविष्टी आमंत्रित की गई है। अणुडाक से १ मार्च तक यह भेजनी है।
संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने बताया कि, प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बाल साहित्यकारों को उल्लिखित वर्ग के अनुसार आलेख भेजने हैं। अनछुए और बालमन को आकर्षित करनेवाले पहलुओं पर लालित्यपूर्ण आलेख लेखन करें। प्रतियोगिता के ५ वर्ग-खेल खिलाड़ी, अंतरिक्ष, भोजन, व्यायाम और स्वास्थ्य, प्रकृति और पर्यावरण एवं पौराणिक चरित्र पर प्रविष्टि भेजनी है।

आपने (९४१४७५९३५९, ९१ ४५८१५३९०) बताया कि, प्रत्येक वर्ग में १ प्रविष्टि (अधिकतम ५) भेजी जा सकती है। आलेख अणुडाक (balsahitya1994salumber@gmail.com) से भेजने हैं। प्रत्येक वर्ग में प्रथम और द्वितीय नगद पुरस्कार सहित १५वें राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में विजेताओं को अभिनंदन-पत्र एवं पुस्तक की प्रति सम्मान सहित दी जाएगी।