कुल पृष्ठ दर्शन : 2

विविधा सृजन सम्मान–२०२६ में मिलेगा ११ हजार का पुरस्कार

श्रीगंगानगर (राजस्थान)।

संस्था विविधा (सूरतगढ़) की ओर से साहित्य की विभिन्न विधाओं को लेकर २०२४ एवं २०२५ के पुरस्कारों की घोषणा और पुरस्कृत साहित्यकारों के सम्मान के बाद अब २०२६ के लिए अनेक विधाओं हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रविष्टि ३० नवम्बर तक भेजी जा सकती है।
    संरक्षक डॉ. एन. के. सोमाणी
(६३५००३५६६८) के अनुसार स्व. श्री लक्ष्मण राम सेवटा स्मृति पुरस्कार (हिन्दी कहानी), स्व. कृष्णा देवी कामरा स्मृति पुरस्कार (हिन्दी कविता), स्व. श्री भैरूदान सोमानी स्मृति पुरस्कार (हिन्दी/राजस्थानी उपन्यास), स्व. गोपी देवी चांडक स्मृति कविता पुरस्कार (राजस्थानी कविता), स्व. श्री जुगल किशोर सोमानी पुरस्कार (हिन्दी/राजस्थानी व्यंग्य) एवं स्व. श्री अर्जुन राम सुथार स्मृति पुरस्कार (किसी भी विधा में प्रथम प्रकाशित कृति-बाल साहित्य को छोड़कर) के लिए चयनित को पुरस्कार के तहत ११ हजार रु., शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। इसमें भारत क्षेत्र का कोई भी साहित्यकार प्रविष्टि भेज सकता है।