कुल पृष्ठ दर्शन : 445

You are currently viewing सम्मान संग २ पुस्तक विमोचित

सम्मान संग २ पुस्तक विमोचित

ग्वालियर (मप्र )।

रविवार को ग्वालियर साहित्य कला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कटारिया ‘पारस’ ने एडवोकेट अशोक खेड़कर के निवास पर साहित्यिक आयोजन में ग़ज़ल संग्रह ‘इक्कीसवीं शताब्दी के श्रेष्ठ ग़ज़लकार’ और कवयित्री सीमा नयन की पुस्तक ‘अल्फाज़-ए-नयन’ का लोकार्पण किया। ग़ज़लकारों को पुस्तकों के साथ कंठहार, ‘इक्कीसवीं शताब्दी के श्रेष्ठ ग़ज़लकार’ और जीवनकाल उपलब्धि सम्मान से भी सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भगवान स्वरूप चैतन्य ने की। मुख्य अतिथि ए.बी. दुबे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. कमलेश कटारिया कमल रहीं। उर्वी ऊदल, डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर, ऊषा सिकरवार व संजय जैन ने भी मंच की शोभा बढ़ाई। इसमें राजेंद्र मिलन, अशोक अश्रु एवं सुशील सरित आदि साहित्यकारों ने भाग लिया। पुस्तकों की समीक्षा डॉ. सेंगर एवं डॉ. चैतन्य ने की।
आयोजन में लगभग ६० कवि-कवयित्रियों को सम्मानित किया गया।
संचालन डॉ. रमेश कटारिया ने किया। श्री खेड़कर ने आभार माना।