कुल पृष्ठ दर्शन : 382

You are currently viewing सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर एकजुट हो साहित्य जगत-डाॅ. दवे

सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर एकजुट हो साहित्य जगत-डाॅ. दवे

स्पर्धा…

इंदौर (मप्र)।

यातायात सुधार सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर साहित्यकार एकजुट हों। छोटे-छोटे व्यक्तिगत संकल्प लेकर आमजन यातायात सुधार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
वामा साहित्य मंच द्वारा श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के शिवाजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को अध्यक्षता करते हुए साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने साहित्य जगत से यह आव्हान किया। अवसर रहा शालेय कविता प्रतियोगिता का, जिसमें बच्चों ने काव्य पाठ के साथ लघु नाटिका का मंचन भी किया।
इन विद्यालयीन बच्चों ने साहित्य जगत के बीच कविताओं के माध्यम से यातायात सुधार के लिए संदेश दिया।
इस अवसर पर डीआईजी महेश चंद्र जैन, मनीष अग्रवाल (डीसीपी-यातायात पुलिस, इंदौर) ने इंदौर को यातायात प्रबंधन में भी नंबर १ बनाने के लिए मंच की मुहिम में सहयोग देने का वादा किया।
प्रचार प्रमुख नीलम तोलानी ने बताया कि, इस मुहिम के प्रथम चरण के समापन पर प्रतियोगिता के साथ ही अध्यक्ष इंदु पाराशर द्वारा संकलित यातायात नियम पुस्तिका का विमोचन किया गया। निर्णायक का दायित्व वामा की संस्थापक अध्यक्ष पद्मा राजेंद्र और उपाध्यक्ष ज्योति जैन ने निभाया। इसमें
प्रथम पुरस्कार आराध्या मिश्रा और
द्वितीय अवनी उपाध्याय व आराध्या चौहान को संयुक्त रूप से दिया गया।
स्वागत-उद्बोधन अध्यक्ष इंदु पाराशर ने दिया। संस्था सचिव शोभा प्रजापति ने नियमों का पालन करने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में हरेराम वाजपेयी, प्रदीप नवीन, संतोष मोहंती, मुकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। प्रचार प्रमुख नीलम तोलानी ने आभार माना।

Leave a Reply