कुल पृष्ठ दर्शन : 103

You are currently viewing सीएसए ने कराई काव्य लेखन प्रतियोगिता

सीएसए ने कराई काव्य लेखन प्रतियोगिता

कानपुर (उप्र) |

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (कानपुर) में कुलाधिपति के निर्देश के क्रम में छात्र-छात्राओं के मध्य काव्य लेखन एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ४१ छात्रों एवं १७ छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

लेखन के अंतर्गत प्रकृति, अन्नदाता, कृषक समृद्धि, कृषि विकास में महिलाओं का योगदान एवं टिकाऊ खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कविता लेखन किया गया। इसी प्रकार लोक नृत्य के अंतर्गत बिहू आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. सोमवीर सिंह, डॉ. वाई. के. सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. कौशल कुमार और डॉ. श्वेता यादव आदि उपस्थित रहे। अधिष्ठाता डॉ. पी.के. उपाध्याय ने बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।