कुल पृष्ठ दर्शन : 325

You are currently viewing हिन्दी साहित्य भारती की बैठक २८ सितम्बर को

हिन्दी साहित्य भारती की बैठक २८ सितम्बर को

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

हिन्दी साहित्य भारती (महाराष्ट्र प्रदेश) की बैठक २८ सितम्बर २०२३ को जे.पी. नाइक सभागार, मुम्बई विश्वविद्यालय (कालेज परिसर, सांताक्रूज) में प्रात: १० बजे से होगी। इस महती बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल का सानिध्य प्राप्त होगा।
भारती के मुम्बई इकाई और प्रदेशाध्यक्ष राज बुंदेली ने बताया कि, बैठक में दोनों (मुम्बई) प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध है। दोनों प्रदेशों के संबंध में इस अवसर पर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।