लखनऊ (उप्र)।
५ विमोचन कार्यक्रम करते हुए ५ मंच पर ५ सानिध्य के साथ २ शहरों में कवि, लेखक एवं समीक्षक राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ (उप्र) की ५ पुस्तकों का विमोचन किया गया। ‘स्नेह वंदन सुविचार माला’ का गांधी पुस्तक मेला (लखनऊ) में सर्वोदय साहित्य संस्था और नीरज अरोड़ा (लखनऊ) के सानिध्य में तो काव्य कथा वीथिका का श्री सोमनाथ ने लखनऊ में विमोचन किया। कविता के फूल हेतु युवा उत्कृष्ट साहित्य मंच (दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी नई दिल्ली) और सानिध्य राम किशोर उपाध्याय एवं ओमप्रकाश शुक्ला का रहा, जबकि तुमसे क्या छुपाना (गद्य-उपन्यास) का राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान (लखनऊ) और सानिध्य डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र (आईएएस, अध्यक्ष) एवं डॉ. सीमा गुप्ता (महामंत्री, उप्र विधानसभा सचिवालय परिसर) ने एवं गद्य ध्रुपद का साहित्यिक संस्था माध्यम एवं धानी चुनरिया (लखनऊ) और परवेश जैन एवं श्रीमती बिंदु जैन के सानिध्य में किया गया।