कुल पृष्ठ दर्शन : 15

hindi-bhashaa

लेखक विनोद नागर को मिला तुलसी साहित्य अकादमी सम्मान

भोपाल (मप्र)।

तुलसी साहित्य अकादमी ने राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और स्तंभकार विनोद नागर को वर्ष २०२४ के तुलसी सम्मान से सम्मानित किया है। भोपाल में २४वें अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में यह सम्मान रामायण केन्द्र के निदेशक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने भेंट किया। संस्कृति विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. जीवन रजक मुख्य अतिथि रहे। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहन तिवारी ‘आनंद’ सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित रहे। संचालन डॉ. राजेश तिवारी ने किया। अकादमी के सचिव डॉ. शिवकुमार दीवान ने आभार माना।