कुल पृष्ठ दर्शन : 69

hindi-bhashaa

कहानी प्रतियोगिता हेतु रचना आमंत्रित

नोएडा (उप्र)।

श्रीमती अनीता प्रभाकर (विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान की पूर्व न्यासी और प्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु प्रभाकर की ज्येष्ठ पुत्री) की स्मृति में प्रतिष्ठान द्वारा ‘श्रीमती अनीता प्रभाकर स्मृति कहानी प्रतियोगिता’- द्वितीय (२०२४-२५) आयोजित की जा रही है। इस हेतु मूलत: हिन्दी में कहानी भेजने की अन्तिम तारीख ३१ दिसम्बर २०२४ है।
प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल कुमार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के कथाकार भाग ले सकेंगे। कहानी बोलचाल की हिंदी में हो और विषय मानव एवं राष्ट्रीय जीवन मूल्यों के अन्तर्गत होना चाहिए। यह लगभग २०००- ५ हजार शब्दों की हो, जो यूनिकोड (मंगल) फोंट में भेजने से पहले ठीक से जाँच अवश्य लें। आपके अनुसार ३ चरणों से प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक कहानी का स्तर निर्धारित किया जाएगा। विजेता को प्रथम पुरस्कार ११ हजार १०० ₹, द्वितीय ५१०० ₹ और तृतीय पुरस्कार ३१०० ₹ सहित ७ सान्त्वना पुरस्कार (११०० ₹ प्रत्येक) दिए जाएंगे। प्रतियोगी अपनी कहानी ई-मेल (vishnupr abhakarpratishthan@gmail.com) अथवा कार्यालय के पते (विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान, ए-२४९, सेक्टर-४६, नोएडा (उप्र)-२०१३०३ ) पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेज सकते हैं। इसका परिणाम मार्च २०२५ में जारी किया जाएगा।