कुल पृष्ठ दर्शन : 18

You are currently viewing ‘गोदान काव्य रूपांतरण’ पुस्तक लोकार्पित
Oplus_16908288

‘गोदान काव्य रूपांतरण’ पुस्तक लोकार्पित

धनबाद (झारखंड)।

डॉ. जे.के. सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश महामंत्री व साहित्यकार राकेश कुमार द्वारा रचित ‘गोदान काव्य रूपांतरण’ (विश्व उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के ‘गोदान’ पर आधारित) पुस्तक का लोकार्पण बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) रामकुमार सिंह रहे।
यह आयोजन साहित्य भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संगीता नाथ व जिलाध्यक्ष विश्वजीत विश्वकिरण ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के नाते आईआईटी-आईएसएम के उप निदेशक डॉ. धीरज कुमार सिंह, बीबीएम के उप-रजिस्ट्रार प्रो. राधा नाथ त्रिपाठी, प्राचार्या डॉ. शोभा सिन्हा, वरिष्ठ साहित्यकार (पूर्व महाप्रबंधक) संजय सिंह ‘चंदन’, बी.सी.सी.एल. से अवकाश प्राप्त हिन्दी अनुवादक व साहित्यकार श्याम नारायण, बी.सी.सी.एल. मुख्यालय के जनसम्पर्क-राजभाषा अधिकारी उदयवीर सिंह एवं अनिता अग्रवाल ने पुस्तक का लोकार्पण किया। इसमें बड़ी संख्या में विद्वत साहित्य मनीषी उपस्थित रहे। अतिथियों को अंग वस्त्र, गोदान स्मृति चिन्ह व पौधा कलम सम्राट प्रेमचंद जी के नाम पर भेंट किया गया। स्वागत साहित्यकार डॉ. स्नेह लता सिंह, रिंकू दुबे ‘वैष्णवी’ व शालिनी झा ने किया।
शानदार संचालन ग़ज़लकार अनंत महेंद्र ने किया।