आगरा (उप्र)।
ब्रजभाषा काव्य मंच के तत्वावधान में वृहद काव्य समारोह स्वनामधन्य ब्रजभाषा कवि आचार्य मूलचंद शर्मा ‘निर्मल’ की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में कवि विनय बंसल के गीत संग्रह ‘और सब कुछ ठीक है’ का लोकार्पण मंचस्थ साहित्यकारों ने किया।
इस मौके पर डॉ. राजेन्द्र मिलन को उनकी साहित्यिक सेवाओं एवं भारत सरकार की राजभाषा सलाहकार समिति में नामित होने पर तथा डॉ. मधु भारद्वाज को साहित्यिक सेवाओं एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर अलंकृत किया गया। काव्य समारोह में संजय शर्मा, योगेश योगी, मूलचंद शर्मा, रामेन्द्र शर्मा रवि और डॉ. आर पी. मिश्रा आदि कवियों ने पाठ से समारोह को ऊँचाइयाँ दीं।