राँची (झारखण्ड)।
‘शब्दकार’ अपने वार्षिकोत्सव के अवसर पर कहानी प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। इसके लिए रचनाएँ भेजने की अंतिम तारीख ३० जून है।
निवेदक टीम शब्दकार के अनुसार यदि आप कहानियाँ लिखते हैं, तो हार्दिक स्वागत है।कहानी के लिए किसी भी विषय का चयन किया जा सकता है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय (३) पुरस्कार में क्रमशः ५१०० ₹, ३१०० ₹ एवं २१०० ₹ की राशि दी जाएगी। इसमें शब्द सीमा न्यूनतम १५०० एवं अधिकतम ३ हजार है। रचनाएँ ई-मेल:(shabdkaar2017@gmail.com) पर यूनिकोड फोंट में नाम एवं फोन नम्बर सहित भेजनी होंगी।