पोखरा (नेपाल)।
नेपाल में पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी, शिलांग (मेघालय) द्वारा २१ वां लेखक मिलन शिविर आयोजित किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर की युवा साहित्यकार आस्था दीपाली को ‘भारत-नेपाल हिन्दी सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। ५-९ जून तक आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें विशिष्ट अतिथि प्रो. शिव त्रिपाठी (पश्चिमांचल कैंपस, पोखरा), प्रसिद्ध चित्रकार कृष्ण मरसानी एवं कार्यक्रम संयोजक अकेलाभाई द्वारा संयुक्त रूप से शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं रुद्राक्ष माला देकर सम्मानित किया गया।