कुल पृष्ठ दर्शन : 15

साहित्यकार पंकज सुबीर को मिला प्रतिष्ठित सम्मान 

सीहोर (मप्र)।

साहित्य जगत से सीहोर और पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरवशाली खबर सामने आई है, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार पंकज सुबीर को चर्चित कहानी संग्रह ‘ख़ैबर दर्रा’ के लिए कलिंगा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के प्रतिष्ठित ‘केएलएफ बुक ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। ​यह आगामी दिसंबर में नई दिल्ली में गरिमामय समारोह में देश-विदेश के प्रमुख साहित्यकारों, विचारकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दिया जाएगा। स्थानीय साहित्यकारों और प्रबुद्धजनों ने इसे सीहोर की साहित्यिक पहचान के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की हैं।