कुल पृष्ठ दर्शन : 5

साहित्यिक योगदान हेतु डॉ. प्रियंका का सम्मान किया

हिसार (हरियाणा) |

हरियाणा शिक्षा विभाग में राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता डॉ. प्रियंका को शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान हेतु शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत की ओर से सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान केंद्र में हुए सम्मान समारोह में देशभर के १५० से अधिक लोगों को यह सम्मान दिए गए। अध्यक्षता विभाग के मौलिक शिक्षा निदेशक ने की। कार्यक्रम समन्वयक सुशीला जांगड़ा ने उन्हें सम्मान दिया।