देहरादून (उत्तराखंड)।
हिन्दी साहित्य जगत के ओजस्वी अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र के जन्मदिन पर देहरादून के बनारस फाइन डाइन एंड लाउंज में कविता, संगीत और साहित्य को समर्पित आल्मीय पारिवारिक सह-साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। सभी काव्य-प्रेमियों के सम्मिलित स्नेह ने इस शाम को यादगार बना दिया।
इस साहित्यिक समागम का कुशल संयोजन एवं सजीव संचालन डॉ. बसंती मठपाल द्वारा किया गया। शुभारंथ ‘नवोदिता प्रवाह’ के प्रधान संपादक रजनीश त्रिवेदी ने डॉ. मिश्र के साहित्यिक जीवन के आत्मीय परिचय के साथ किया। इस अवसर पर डॉ. भारती मिश्रा ने सुंदर रचना से डॉ. मिश्र को भावपूर्ण शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साहित्य प्रेमी श्याम सुंदर गोयल ने उपस्थित रचनाकारों कोअपनी पुस्तक भेंट की। अनेक प्रतिष्ठित रचनाकारों ने भी अपनी कविताओं से शुभकामनाएँ दी।