मंडला (मप्र)।
मप्र लेखक संघ, इकाई मंडला की नवरात्रि केंद्रित व पलक पुण्य स्मरण काव्य गोष्ठी इकाई का आयोजन इकाई की दीर्घकालीन सदस्या श्रीमती अन्नू अनिता दुबे के निवास पर किया गया। इसमें सबने दिवंगत बेटी पलक का भावभीना स्मरण किया। इसमें शानदार गीत, दोहे व मुक्तक आदि नीलम खरे, आशा अवस्थी, रेखा ताम्रकार, श्रीमती दुबे, विनोद ताम्रकार आदि ने पेश किए। श्रीमती दुबे व प्रो. के.एस. दुबे ने इस अवसर पर लम्बे समय से नि:स्वार्थ भाव से साहित्य की सेवा कर रहे इकाई अध्यक्ष प्रो. शरद नारायण खरे का तिलक वंदन कर सारस्वत सम्मान किया।