कुल पृष्ठ दर्शन : 1

तन्हा ज़िंदगी

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
*************************************

क्या कहूँ कि वो बातें जो कभी कहने का इरादा नहीं था,
कह गई सब आवेग में, मेरे मन ने था मजबूर किया।

वक़्त ने कई बार समझाया पर क्या करूँ, लाचारी थी,
हमारे बीच बने रिश्ते ने हर बार मुझे मायूस किया।

कभी आयी थी बन-ठन कर, सहारा जिसका मिलना था,
उसी ने आज अपनी चौखट से था मुझको दूर किया।

फिसल गया सब कुछ हाथ से, हद पार कर दी थी,
गुनाह अपने छुपा कर मुझे ही कसूरवार किया।

अंतर्मन में शोर और कुछ ऐसा ख़ामोश दर्द दिल में था,
कि लाज़मी है इस समय जो कुछ यह मैंने किया।

तन्हा-तन्हा है ये सफ़र, तन्हा ज़िंदगी गुज़रती है,
मेरे साथी, मेरे साथ तुमने कभी न सच्चा प्यार किया॥