कुल पृष्ठ दर्शन : 1

कौन है दुनिया बनाने वाला ?

नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
***************************************

दुनिया बनाने वाले,
दुनिया तुमने क्यों बनाई ?
यह बहुत गहरा सवाल है,
ईश्वर की लीला क्या थी!
प्रेम का क्या किरदार था।

अपनी इच्छा को ही साकार किया,
अपने युग को ही आकर्षित किया
खेल-खेल में दुनिया बनाई,
वो अकेले थे, दुनिया में सबको लेकर
अकेले-अकेले मन नहीं लगा,
अपने मन को बहलाने के लिए
सृष्टि की रचना की।

यह प्राकृतिक प्रक्रिया है,
इसमें सभी विविधताएँ हैं
जीव-जंतु, पेड़-पौधे, जल-जंगल, मनुष्य,
सभी का निर्माण किया
इसी रचना के तहत भिन्न-भिन्न प्रकृति,
भिन्न-भिन्न लोगों का निर्माण किया।

मनुष्य जन्म का एक विशेष महत्व है,
जीव अपने कर्मों के अनुसार ही
तरह-तरह के अनुभव करते हैं
दुनिया बनाने वाले का एक उद्देश्य भी है,
मनुष्य ईश्वर को खोजे
जीवन के अनुभवों को जीए,
और अंत में प्रभु में स्थिर हो जाए।

जीव का जन्म इसी लिए होता है,
वे प्रभु से प्रेम करें और उन्हें पा लें
सभी मनुष्यों में अलग-अलग बुद्धि,
अलग-अलग विचार, अलग-अलग व्यवहार होते हैं
अलग-अलग प्रकृति, अलग-अलग गुण होते हैं,
इन्हीं विविधताओं से संसार चलता है।

अपने विवेक से क्या सही, क्या गलत, यह समझना है,
सोचना-समझना है और प्रभु को पाना है।
उन्हें प्रेम द्वारा पाना है, उनसे प्रेम करना है,
दुनिया बनाने वाले की रचना को समझना है॥