अजय जैन ‘विकल्प’
इंदौर (मध्यप्रदेश)
************************************
वक़्त कभी किसी के लिए रुकता नहीं,
जो सोता रहता है, उसे कुछ मिलता नहीं।
सपने देखना बहुत अच्छी बात है,
पर खाली पेट देता भविष्य को मात है।
हुनर-मेहनत ही असली पूजा होती है,
किस्मत भी उसी के आगे झुकती है।
जो आज कर्म करके पसीना बहाएगा,
बस वही, कल आराम से मुस्कुराएगा।
हार से डरना छोड़ दो भाई, आगे बढ़ो,
पराजय ही जीत का शिखर है, फिर चढ़ो।
“लोग क्या कहेंगे ?”, ये सोचना छोड़ दो,
अपने मन की सुनो, नाकामयाबी को मोड़ दो।
कोई छोटा काम भी छोटा नहीं होता,
ईमानदारी से किया हर काम ही बड़ा होता।
माँ-बाप का आशीर्वाद सदा साथ रखो,
उनके चरणों में ही सारा सुख चखो।
दौलत से ज़्यादा इज़्ज़त कमानी है,
मान ही असली दौलत है, ये बात समझानी है।
कल क्या होगा, ये कोई नहीं जानता है,
आज को जी लो, यही जीवन की सत्यता है॥