मेरे महाकाल

सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’इंदौर (मध्यप्रदेश )******************************************** जिनकी याद में मन रमे दिन-रात वे मेरे महाकाल,मेरी चर्चा में, मेरी परिचर्चा में रहे वे मेरे महाकाल। डमरू की डिम-डिम में, क्षिप्रा की कल-कल में,कड़वे सत्य, मीठे भरम को रचते मेरे महाकाल। सृष्टि के हर कण, हर कली, हर कुसुम में बसते,संकट का सहारा, दर्द की दवा है … Read more

कृष्ण-सुदामा बनो

राधा गोयलनई दिल्ली****************************************** मित्रता-जिंदगी… एक मित्र था अति निर्धन, और एक मित्र था बहुत धनी,धन अवरोध न बन पाया, दोनों की मैत्री बड़ी घनी। सांदीपनि से शिक्षा पाकर दोनों निज गृह लौट गए,एक रहा हरदम गरीब, दूजे ने झंडे गाड़ दिए। कंस का वध करके मात-पिता कारा से छुड़वाया,नाना को उनका सिंहासन, श्री कृष्ण ने … Read more

जिसने समझी ‘मित्रता’

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर (मध्यप्रदेश)******************************** मित्रता-ज़िंदगी… ‘मित्रता’ का मतलबजिसने समझा सही,उसे ज़िंदगी सेकोई शिकवा नहीं,मित्रता से बढ़करदुनिया में कोई नहीं,वो क्या जानेंगे मित्रता का मतलब!जिसने मित्रता की ही नहीं। आँखों ने कीपलकों से मित्रता,शब्दों ने की होंठों से।साँसों ने कीजब हवाओं से मित्रता,ज़िंदगी जीने का मजा आने लगा॥

सावन बीता जाए

ममता साहूकांकेर (छत्तीसगढ़)************************************* घनघोर घटा चहुँ ओर छाए,नाचे मोर, पपीहा गाए…मैं अकेली रह गई सखी री,देखो सावन बीता जाए। पिया मोरे कब आएंगे ?प्रीत के गीत कब गाएंगे…अब तो विरह आग लगाए,देखो सावन बीता जाए। सावन में हिंडोला सजाए,सखियाँ पिया संग झूलन जाए…मोरे पिया काहे रूठा हाय,देखो सावन बीता जाए। सावन की हरियाली रुलाए,बिन तोरे … Read more

दोस्ती बहुत अनमोल…

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ मित्रता-ज़िंदगी… दोस्ती बहुत अनमोल होती है,जिसका कोई मोल नहीं होताजो दुःख-सुख में साथ देता है,वही सच्चा साथी, मित्र व दोस्त ही होता है…। कृष्ण-सुदामा की वह मित्रता,सदियों तक याद रहेगीदोस्ती होती ही ऐसी है,वही सच्चा साथी, मित्र व दोस्त ही होता है…। दोस्ताना ज़िंदगीभर बना रहे,ऐसा साथ व वात्सल्य हमेशा … Read more

चीं चीं

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)********************************** चीं चीं चीं चीं करती चिड़ियारोज़ वहीं पर आती चिड़िया,जहाँ बैठती मैं नित जाकरआस-पास मँडराती चिड़िया। समय से पहले वो आ जातीजैसे लेती नित्य परीक्षा,पानी लेकर एक कटोरामैं भी करती उसकी प्रतीक्षा। एक दिन बोली मैं चिड़िया से-ओ मेरी नन्ही-मुन्नी चिड़िया,पंख तुम्हारे बड़े काम केजब चाहे उड़ जाओ बढ़िया। वह बोली-यह बल … Read more

हमारा देश बदल रहा है

गोपाल मोहन मिश्रदरभंगा (बिहार)***************************************** अभी तो रुको जरा पिक्चर अभी बाकी है,ए भाई, ए भाई, ए भाई…कोई धमाका नहीं… ना कोई लाठीचार्ज…ना टी.वी. पर ब्रेकिंग न्यूज…बस एक नाम… एक कागज़… और एक दस्तक। जहाँ लड़ाई बंदूक से नहीं, दस्तावेज़ से लड़ी जा रही हैजहाँ दुश्मन कोई सेना नहीं… बल्कि फर्जी वोटर हैं… घुसपैठिए हैं… फर्जी … Read more

जन-दर्द की थे आवाज़

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर (मध्यप्रदेश)****************************************** मुंशी प्रेमचंद जयंती विशेष… कलम के सिपाही, किया शब्दों से राज,जन-जन के दर्द की जो थे आवाज़। ‘गोदान’ की पीड़ा, ‘गबन’ की टीस,हर पंक्ति में बताई जीवन की रीत। ‘कफन’ में लिपटी समाज की सच्चाई,‘नमक का दरोगा’ ने ईमानदारी जगाई। ‘ईदगाह’ के हामिद में साहस था गहरा,लोहे के चिमटे से वो … Read more

पावस की अमृत बूँद

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* कभी-कभी इन उलझनों,से दूर होने को जी करता हैइस बंजर ज़िंदगी में,हरी-भरी चुनर ओढ़े धरती सेखुशियों की फुहार जब बरसती है। रिमझिम फुहारों की दस्तक मिलते ही,मन हरा-भरा खिलने लगता हैबदरा जब गगन में अठखेलियाँ करे,पावस के गीत होठों पर मधुर सजेपायल की रुन-झुन खनक सुनाई पड़े। हरी-हरी कंगन हाथों में … Read more

न दे पाए कोई आकार

डॉ. आशा गुप्ता ‘श्रेया’जमशेदपुर (झारखण्ड)******************************************* एक चित्रकार हाेते हुए भी,तुम न दे पाए-चित्र काे काेई आकार। तूलिका से रंग भरते-भरते,बिखर गया है तेरा सारा रंग-फिर भी तुम रंग भरते जाते हाे। शायद,इनसे बने जाे रुप-उसकी है तुम्हें तलाश। चित्र एक जीवन है,इसमें भी है उमंगाें का-उतार-चढ़ाव। कुछ बनना-कुछ बिखरना,मुस्कराहट संग पीड़ा का सैलाब-इसमें भी प्रणय … Read more