अपने अंजाम से डर

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** नाम है ‘पाक’ और इरादे हैं ‘नापाक’,हरकतों से तू फैलाता है आतंकवाद। तुझे क्यों, अपने वतन की फिक्र नहीं,क्या डरता नहीं, तू होने से खाक। मन में ज़हर और मिलाते हो हाथ,थोड़ी भी शर्म हो तो जाओ जाग। भारतीय कहते हैं-करते नहीं, सोचना भी मत,अगर अड़ जाएँ, उजड़ जाते हैं बड़े-बड़े बाग। … Read more

आग्रह

रश्मि लहरलखनऊ (उत्तर प्रदेश)************************************************** बदलो अब परिवेश कबीरा,मिले पुनः सर्वेश कबीरा। चलो तलाशें फिर मिल-जुल कर,उन्हें बुला लें मार्ग बदलकर,कर लें दामन श्वेत कबीरा,बदलो अब परिवेश कबीरा…। चहुँदिशि लुप्त हुआ अपनापन,जातिवाद से पगा दिखे मनजन्म तो लो दरवेश कबीरा,बदलो अब परिवेश कबीरा…। संत-गुरू चोला बदले हैं,अर्थ रीतियों के धुंधले हैंफिर से दो संदेश कबीरा,बदलो अब … Read more

नया सफ़र, नया तराना

कमलेश वर्मा ‘कोमल’अलवर (राजस्थान)************************************* चल दिए हम नए सफ़र की ओर, नयी डगर की ओर,पता नहीं जाना कहाँ है ? बस चल दिए नयी मंज़िल की ओर। मंज़िल मिले ना मिले, यह कहना अभी कठिन है,गर हौंसले हों बुलंद तो कुछ भी नहीं कठिन है। बाधाएँ तो आएगी राह में, पर उनसे कभी डरना नहीं,पथ … Read more

काले बादल

डॉ. गायत्री शर्मा’प्रीत’इन्दौर (मध्यप्रदेश )******************************************* आया सावन काले बादल छा गये चहुँ ओर।उमड-घुमड़ कर मेघ बरसे मनवा भाव विभोर॥ घनन-घनन कर आई वर्षा छाई हरियाली,मिलकर मीठा गीत सुनाए कोयल ये काली।गरज-बरस कर बरसे मेघ, मन में नाचे मोर,आया सावन…॥ फूल बाग के महके हैं, पपीहा करे पुकार,अनुरागी मन बोल रहा आ गये सजना द्वार।सुध बिसरा … Read more

एक बार की बात

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** एक बार की बात बताएँ,रचा दक्ष ने यज्ञ एक थादिया निमंत्रण सबको केवल,शिव जी का बस नाम नहीं था। पता चला जब गौरी जी को,मन में उनके इच्छा जागीमात-पिता घर पर यज्ञ हो रहा,शंकर जी से अनुमति माँगी। बोले शिव जी देखो देवीपिता ने तुमको नहीं बुलायाफिर भी यदि तुमको है जाना,कुछ … Read more

भेंट

राजबाला शर्मा ‘दीप’अजमेर(राजस्थान)******************************************* मनमोहन आपकी चौखट पर,मैं शीश झुकाने आई हूँथाली में फल, फूल और नैवेद्य,प्रभु!भेंट चढ़ाने आई हूँ। ये जन्म-मरण का भेद सकल,मन को करता है बड़ा विकलकरो दया दृष्टि हो जाए सफल,देह-बन्ध छुड़ाने आई हूँ। चाँदी, सोना या जवाहरात,कोई उपहार न मेरे पासडगमग नैया भव-सागर में,भव-पार लगाने आई हूँ। कान्हा! तुम इतनी कृपा … Read more

हर तरफ नजर आते हो…

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ दर्द बे-दर्द वो याद आते हैं,उनकी हर बातों में हम नजर आते हैं। प्यार-मोहब्बत, दिलों में हम ही तो नजर आते हैं,क्योंकि वह हमारे अपने हैं, इसलिए हर तरफ नजर आते हैं। ये लड़ाई, यह रूठना-मनाना, तुम्हारा यूँ मुँह फेरना,प्यार ही है इसलिए तुम हर तरफ नजर आते हो। मोहब्बत … Read more

‘मेघ’ दूत बन के जा

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* महाराज कुबेर के सेवक कहाते थे,प्रतिदिन पूजा के लिए फूल लाते थे। नाम था यक्ष, यवन के थे राजकुमार,अपनी पत्नी प्रिया से करते थे प्यार। पत्नी का ख्याल करते, सेवा में हुई देर,कठोर दंड दे दिए थे, महाराज कुबेर। यक्ष, पत्नी के प्यार में व्याकुल होकर,दिल की बात बताई, मेघ को … Read more

मेरी नन्हीं परी

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** आज मेरे बराबर खड़ी हो गई,मेरी नन्हीं परी अब बड़ी हो गई। धीरे-धीरे से बचपन बिदा हो रहा,और अगला सफ़र अब शुरू हो रहा। टुकड़ा-टुकड़ा जो सपनों का सजने लगा,जोड़कर उसको अरमान बनने लगा। जो लगे प्रिय, वही वस्तु बस पास हो,ना कोई रोके-टोके, ना व्यवधान हो। है लगन मन में एक … Read more

शिव भक्ति में होके मतवाला

प्रीति तिवारी कश्मीरा ‘वंदना शिवदासी’सहारनपुर (उप्र)************************************************* शिव भक्ति में होके मतवाला,पी कष्टों का प्याला, संभाले ऊपर वाला। डमरू की डम-डम मृदंगों की थाप पर,नाचे शंकर मेरा भोला-भाला।पी… नागों की माला संग सजे रूंड-मुंड हैं,रूप अद्भुत लगे है विकराला।पी… भक्त रहें महलों में प्रभु श्मशान में,अंग-भस्म ओढ़े हैं मृग-छाला।पी… संत वरदान पायें लोग अभय दान को,शंभू … Read more