तकरार

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* प्रियतम, यदि बुलाया था मुझे प्यार से,तब क्यों! वक्त गुजार दिया तकरार से। ऊँचा महल, अटारी छोड़ कर आई थी,मैं तो सबसे नाता तोड़ कर आई थी। चहकती, तितली-सी उड़ती तुम्हारे पास,खुशियाँ देने के बदले, मन किया उदास। अब डरावनी लगती है मुझे चाँदनी रात,दिल टूटने वाली कर दी है तुमने … Read more

भीषण गर्मी

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** जल रही धरा यहाँ,जल रहा है आसमाँताप का प्रकोप ये,दिखा रहा अलग जहाँ। वर्ष-वर्ष बढ़ रही,सोख पानी सब रहीकाट-काट पेड़ सब,हरीतिमा को हर रही। यह मानव का प्रयास है,जो नाशवान आज हैप्रकृति के साथ खेल ये,डरावना भविष्य है। चलो सभी सचेत हो,इधर ही सबका ध्यान हो।लगाओ नित्य वृक्ष एक,यह कार्य अनिवार्य हो॥

आषाढ़ की पहली बूँद…

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)******************************************** अब रोम-रोम भी सरस हुआ,है हरष रहा मन प्रान अहा…कर्णों पर ज्यों मधु बरस रही,किसका है यह शुभ गान अहा…! व्याकुल वसुधा ग्रीष्म ताप से,कब से थी बाट निहार रही…रंग उड़ा आँचल देह फटा,कहाँ मेघराज पुकार रही…।देता निर्मल आकाश पटल,भरा रहस्य सदृश भान अहा…! तडप उठा जी मेघराज का,प्यासी है मेरी वसुंधरा…देखो … Read more

बिटिया भी पाए शिक्षा

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** स्कूल की आया की,ये अभिलाषाबिटिया भी पाए शिक्षा,इसलिए की नौकरीस्कूल के द्वार खोलने की। वो खुद के अनपढ़ होने से,ज़िंदगी की गति कीरुकावटों को,अच्छी तरह से अबसमझ चुकी। स्कूल के द्वार खोले,आया नेरोजाना की तरह,आज द्वार खोलने कीबात ही कुछ और थी,बिटिया की शादी मेंमाँ खोल रही थी अब द्वार,ससुराल जाने का। … Read more

दिल के रिश्ते

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*************************************** देखना एक दिन हम सब,रिश्तों को सिर्फ ये सोच कर खो देंगेकि वो मुझसे बात नहीं करता,तो ठीक है मैं भी नहीं करूँगा। जब तक अहंकार का त्याग नहीं होगा,रिश्तों में मिठास नहीं होगीऔर जब तक मिठास नहीं होगी,मुलाकात भी कोई खास नहीं होगी। बादल मंडराते बहुत हैं,मंडराने से कभी बरसात नहीं … Read more

जीवन और विधाता

हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’बिलासपुर (छत्तीसगढ़)********************************************* रचा मुझको विधाता ने, यही सम्मान है मेरा।बने दाता पिता-माता, यही अभिमान है मेरा॥ मिली शिक्षा गुरू से देवता वे हैं विधाओं के,दिखी लीला मुझे प्रभु की गुरूजी की कलाओं से।सजेगी जिन्दगी मेरी, रहेगा मान जब मेरा,बनूॅं मै भक्त उनका भी, यही अभियान है मेरा॥रचा मुझको विधाता ने… सभी की … Read more

रहने वाली चाहिए

दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)******************************************* दिल की बात लिखता हूँ,कोई पढ़ने वाली चाहिएप्रेम की भाषा लिखता हूँ,कोई पढ़ने वाली चाहिए। फूल बिखरा दूंगा राहों में,कोई चलने वाली चाहिएमुहब्बत का घूंट पिला दूँ,कोई पीने वाली चाहिए। खुशबू बिखेर दूँ फिजां में,सुगंध लेने वाली चाहिएसमय को भी ठहरा दूंगा,वो साथ देने वाली चाहिए। घटाओं को बरसने … Read more

मन ही मन में युद्ध छिड़ा है

राधा गोयलनई दिल्ली****************************************** कई जगह पर महामारी है,और कहीं मारा-मारी है कहीं पे लूटपाट और दंगा,आज आदमी बना लफंगा। एक-दूसरे से सब जलते,ए-दूसरे को सब छलते,अपने हित साधन में रत हैंदूजे की खुशियों से विरत हैं। कैसे मैं समझाऊँ इनको,सबको ही तुम अपना समझो किसी दुखी के अश्रु पोंछकर,उसके दु:ख को कुछ कम कर दो। कैसे समझाऊं … Read more

जब दादुर, पपीहा बोले

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* जब-जब वन में दादुर, मोर, पपीहा बोले,तब मन पिया-पिया कह के, जिया डोले। राजहंस जब दे जाता है संदेश प्यार का,आकुल मन ढूँढता है पथ, इन्तजार का। बैरी कोयलिया क्यों कुहू-कूहू करती है,क्यों चाँदनी रात मुझे सोने नहीं देती है। विरह की वेदना अब सही नहीं जाती है,क्यों परदेसी पिया के … Read more

मेरी परछाई

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*************************************** मेरी परछाई,मेरा साथ निभाती हैजाने क्यों इतना,प्यार जताती है। मैंने पूछा,-क्यों तुम मेरेपीछे-पीछे चलती हो ?उसने मुस्कुरा कर कहा,-एक मैं ही तो हूँ,जो तेरा साथ निभाती हूँ।वरना तेरा है ही कौन ?इस दुनिया में॥ परिचय- ताराचंद वर्मा का निवास अलवर (राजस्थान) में है। साहित्यिक क्षेत्र में ‘डाबला’ उपनाम से प्रसिद्ध श्री वर्मा पेशे … Read more