दूर के सुहाने ढोल

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)************************************** धूमकेतु पर रखते लगाम,निहारिकाएं नयनाभिराम।ऊपर से मुग्ध करे,अंदर से उथल-पुथलइस शालीन शांति में,मायावी गुम हलचल।एक शक्ति से सभी बंधे हैं,चलते रहते सतत अविराम।तारों का यह उपद्रव,उल्काओं का उत्पातसूरज का यह विप्लव,ये चाँद का आघात।ज्वाला की वर्षा करना,बस एक यही तो इनका काम।उधमी उधम राशियाँ,सभी हड़कंप मचातेदूर के सुहाने ढोल,हड़काते,कंपाते।नहीं चाहिए चाँद-सितारे,वहाँ सुबह … Read more

ईश्वर से बड़ी माँ इसलिए…

आदर्श पाण्डेयमुम्बई (महाराष्ट्र)******************************** माँ तेरी पूजा मैं करता हूँ,हर पल याद तुम्हें करता हूँमाँ जिसपे होती है तेरी कृपा,वही बेटा जग नायक बनता हैमत तुम भूलो दुनिया वालों,जिसने ईश्वर को जन्म दियामाँ से बड़ा ना कोई है दूजा।ईश्वर से बड़ी माँ इसलिए होती है,ईश्वर से बड़ी माँ इसलिए होती है॥

तेरा-मेरा साथ

डॉ.सरला सिंह`स्निग्धा`दिल्ली************************************** मिले साथ तेरा जो कान्हा,जीवन यह पावन हो जायेछूटे जनम-मरण का बंधन,चरणों को तेरे छू जो पाये। राधा और सुदामा जैसे ही,हो जाये गर तेरा-मेरा साथमीरा जैसी भक्ति करे मन,सिर पर मेरे प्रभु तेरा हाथमेरी चाहत पूरी करना तुम,मन को बस मनमोहन भाये। दे दो ऐसा ज्ञान हे गिरधर,लोभ-मोह के बंधन सब टूटेभव … Read more

अनछुआ-सा कुछ

डाॅ. पूनम अरोराऊधम सिंह नगर(उत्तराखण्ड)************************************* रीता-रीता सा मन,द्वन्द्व में चलता मनछलकते से नयन,मस्तिष्क करता मनन। चाहकर पाकर भी,अनछुआ-सा कुछ।बहुत कुछ बयां करता,धड़कता-सा दिल॥ परिचय–उत्तराखण्ड के जिले ऊधम सिंह नगर में डॉ. पूनम अरोरा स्थाई रुप से बसी हुई हैं। इनका जन्म २२ अगस्त १९६७ को रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) में हुआ है। शिक्षा- एम.ए.,एम.एड. एवं … Read more

दुखिया मन

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’रावतसर(राजस्थान) ****************************************** कैसे कहूँ व्यथाएं अपनी समझ नहीं कुछ पाता हूँ,इन मुश्किल हालातों में मै अपना चैन गँवाता हूँ। पूर्ण नहीं कर पाया कितने देखे थे मैंने सपने,भागा था उनके पीछे पर सपने नहीं हुए अपने।देखा है विश्वास टूटते निर्बल होता जाता हूँ,इन मुश्किल हालातों…। क्या ऐसे हालात हो गये सबने नाता तोड … Read more

मैं समय हूँ…

डॉ.अशोकपटना(बिहार)*********************************** मैं समय हूँ,समय क्या है ?यह एक यक्ष प्रश्न है,समय मूल्यवान है।समय ज्ञान है,समय विज्ञान हैसमय एक बस्ती है,समय एक गाँव है।समय जीवन है,समय एक सोच हैसमय एक विचार है,समय एक आचरण है।समय प्रतिज्ञा है,समय अनुशासन हैसमय एक आचार-विचार है,समय विधान है।समय महत्वपूर्ण है,समय महान हैसमय यशस्वी है,समय समय है।इसका सत्कार करें,समय से व … Read more

मन में प्यार जरूरी

तारा प्रजापत ‘प्रीत’रातानाड़ा(राजस्थान) ****************************************** अनमोल है मानव चोलागुरु ने है ये राज खोला,जीवन-रथ चलाने के लिएसाँसों के तार जरूरी है,हर मन में प्यार जरूरी है। गीत सजे हैं रागों मेंफूल खिले हैं बागों में,हर ओर फैली खुशबू हैमौसम में बहार जरूरी है,हर मन में प्यार जरूरी है। कठिनाइयों से डरना नहींमौत से पहले मरना नहीं,व्यर्थ की … Read more

छोटा बच्चा हूँ

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* नन्हा-मुन्ना मैं बच्चा हूँ,सभी समझते हैं मुझेछोटा बच्चा जान कर,सब तंग करते हैं मुझे। चाचा,मामा,दीदी,भैया,मुझको सभी रुलाते हैंयहाॅ॑ तक कि नाना-नानी,भी कभी-कभी सताते हैं। काश! मैं जल्दी-जल्दी,अगर बड़ा हो जाताकिसी को तंग करने का,कभी मौका नहीं आता। अब मैं ज्यादा से ज्यादा,रोज ही खाना खाऊँगा।पापा जैसा योगा करके,मैं भी बड़ा हो … Read more

भूख की तपिश…

एम.एल. नत्थानीरायपुर(छत्तीसगढ़)*************************************** भूख से कुलबुलाते पेट में निष्ठुर खाली थपेड़े हैं,पीठ से चिपके तन पर गरीबी के पैबंद जकड़े हैं। भूख की लाचारी में दर्द छिपाए किसे जानता है,निर्धन व्यक्ति प्रार्थना के सहारे जीवन काटता है। खाली पेट की आवाजें विवशता कहा करती है,शून्य में निहारती आँखें सब-कुछ बयां करती है। रेत पर जलती आग … Read more

इच्छाएँ

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)***************************************** बर्फ का गोला,रसीला रंग-बिरंगादोनों मुँह में रखते ही,घुल जातेजैसे माँ का स्नेह,घुल जाता बच्चों में।बढ़ती उम्र में,पोपले मुँह सेइन्हें ला कर देने का,कह नहीं पातीसोचती,लोग क्या कहेंगे।मगर हम तो भेड़ चाल में,लग जाते हैं कतार मेंइन्हें खाने की चाहत में,बच्चों के संग बन जाते हैं बच्चे।बढ्ढी माँ को पूछते नहीं,उसकी इच्छा क्या … Read more