मानव को मानव बनाने की कार्यशाला है कविता-प्रो. खरे

परिचर्चा…. मंडला(मप्र)। कविता मानव को मानव बनाने की कार्यशाला का नाम है। कविता मनोरंजन का विषय है,तो चिंतन प्रदान करने का जरिया भी है। वास्तव में कविता मनुष्यता को जाग्रत करती है,बुराईयों के विरुद्ध एक संघर्ष छेड़ती है।साहित्यकार व मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे (मप्र) ने यह बात कही। अवसर था भारतीय युवा साहित्यकार … Read more

वैश्विक हिंदी सम्मेलन के संरक्षक बने सुंदर बोथरा

मुंबई (महाराष्ट्र)। समाजसेवी व जनता की आवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष सुंदर बोथरा को वैश्विक हिंदी सम्मेलन का संरक्षक मनोनीत किया गया है। श्री बोथरा ने सम्मेलन के निदेशक डॉ. मोतीलाल गुप्ता ‘आदित्य’ द्वारा प्रेषित पत्र पर प्रसन्नता और गौरव का अहसास जताते हुए सम्मेलन (पंजीकृत) के कार्य करने में सहभागी बनने की सहमति दी है। … Read more

ई-श्रम के नाम पर अंग्रेजी क्यों ?

महोदय,सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में असंगठित क्षेत्र के मजदूर,लोक कलाकारों,फेरी वालों की शिकायतों के समाधान के लिए वेब पोर्टल (http://gms.eshram.gov.in/ gmsportal/#/portal/Home) बनवाया है। इस पोर्टल पर वही मजदूर शिकायत कर सकता है जिसे अंग्रेजों की अंग्रेजी का ज्ञान हो,ऑनलाइन फॉर्म-सूचनाएँ व ओटीपी व ई-मेल अलर्ट की सुविधा केवल अंग्रेजी भाषा … Read more

जसवीर सिंह ‘हलधर’ को ५ दिसंबर २०२१ को सम्मान

अलवर(राजस्थान)। आस्था साहित्य संस्थान द्वारा  प्रतिष्ठित त्रिवेणी साहित्य सम्मान पुरस्कार इस वर्ष ओज कवि जसवीर सिंह ‘हलधर’ (उत्तराखंड) को देने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान ५ दिसंबर २०२१ को तोलानी सभागार (अलवर) में महाकवि बलबीर सिंह करुण व पदमश्री सूर्यदेव सिंह बारेठ द्वारा दिया जाएगा। इस चयन पर आपको हिंदी भाषा डॉट काम … Read more

‘बाल आधिकार और मीडिया’ पुस्तक विमोचित

इंदौर (मप्र)। बाल अधिकार और मीडिया विषय पर लिखे विविध आलेखों के संग्रह वाली एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन मध्यप्रदेश की पर्यटन,संस्कृति और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने रविवार सुबह इंदौर में किया। इस पुस्तक का सम्पादन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय(इंदौर) की पत्रकारिता और जनसंचार अध्ययनशाला की प्रमुख डाॅ. सोनाली सिंह ने किया है। विमोचन … Read more

‘संकेत’ में गहरा संदेश देती हैं ‘पोटली’ की लघु कथाएं- सतीश राठी

इंदौर (मप्र)। लघु कथा बहुत कठिन विधा है,इसका निर्वहन करना आसान नहीं। लघुकथा संग्रह ‘पोटली’ की लघुकथाएं बहुत समृद्ध हैं। आने वाली पीढ़ी में जीवन मूल्यों के बीज बोने वाली यह लघु कथाएं संकेत में ही गहरा संदेश देती हैं। पोटली को पाठकों द्वारा अनिवार्यत: पढ़ा जाना चाहिए।लघुकथा के सशक्त हस्ताक्षर वरिष्ठ लेखक सतीश राठी … Read more

शासक वाली मानसिकता हटाने के लिए ‘इंडिया’ शब्द को हटाना भी आवश्यक

संगोष्ठी…. मुंबई (महाराष्ट्र)। भारत दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक हिस्से का नाम इंडिया है और दूसरे का नाम है भारत। इंडिया में वे लोग रहते हैं जो संपन्न और स्वयं को भद्र कहते हैं, जबकि भारत में शेष वे सौ करोड़ लोग रहते हैं जो गुलाम बने हुए हैं। इंडिया की इस वर्ग … Read more

प्रेम कहानियों की जगह भी नहीं बची

मंडला(मप्र)। जीवन के इस प्रदूषित वन में कहीं खो गई हैं हमारे जीवन की प्रेम कहानियां!भौतिक सुखों के दिव्य स्वप्न में हम ऐसे खो गए हैं कि आदर्श और इंसानियत की बातें निरर्थक लगती हैं। स्वामी विवेकानंद, गौतम बुद्ध और महावीर जी की बातें महज कोरा उपदेश! फिर भला यह दुनिया कैसे समझेगी प्रेम की … Read more

हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

नई दिल्ली। लायंस क्लब नई दिल्ली अलकनंदा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह हाॅलमार्क बैंकट हाॅल में किया गया। मुख्य अतिथि रीजनल चेयरमैन लाॅयन इंद्रजीत सिंह सहित अलकनंदा के अध्यक्ष ललित गर्ग,डिस्ट्रिक के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंघल एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी के प्रमुख लाॅयन नरेन्द्र … Read more

कृषि,इंजीनियरिंग और प्रबंधन आदि पाठ्यक्रम की पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद प्रकाशित होगा

हिंदी ग्रंथ अकादमी की बैठक भोपाल(मप्र)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का महत्व अधिक बढ़ गया है। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा अन्य शासकीय-निजी विश्वविद्यालयों के समन्वय से कृषि,इंजीनियरिंग, मेडिकल,फार्मेसी और प्रबंधन के पाठ्यक्रमों की पुस्तकों को हिन्दी में प्रकाशित किया जाएगा,ताकि हिंदी माध्यम से पढ़ाई आसान हो सके।यह … Read more