श्रेष्ठ कृति सम्मान के लिए पाण्डुलिपियाँ आमंत्रित

hindi-bhashaa

प्रयागराज (उप्र)। रुद्रादित्य प्रकाशन समूह ने अब वर्ष २०२५ के सम्मान हेतु पाण्डुलिपियाँ आमंत्रित की हैं। वर्ष २०२५ के दौरान साहित्य की विविध विधाओं (यथा-आलोचना, उपन्यास, कहानी और कविता) में इस प्रकाशन से प्रकाशित सर्वोत्तम कृति के लिए यह सम्मान उनके सर्जकों को दिया जाएगा। समूह की तरफ से संयोजक शशि कुमार सिंह ने बताया … Read more

‘आदि महाकवि वाल्मीकि के १० अप्रतिम साहित्यिक अवदान’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

गोंडा (उप्र)। कृतिकार विजय रंजन की शोध परक पुस्तक ‘आदि महाकवि वाल्मीकि के १० अप्रतिम साहित्यिक अवदान’ राम गाथा से अनुप्राणित कृति का लोकार्पण गोंडा स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में हुआ। बतौर अतिथिकहानीकार ओमप्रकाश मिश्र (रीवा) की उपस्थिति रही।डॉ. सूर्यपाल सिंह के संपादन में प्रकाशित पत्रिका ‘पूर्वापार’ के वार्षिक … Read more

‘नशा’ नाश की जड़

ममता साहूकांकेर (छत्तीसगढ़)************************************* नशा नाश की जड़ है भाई,मत जाना इसके पास,घर-परिवार में दुःख बांटे,करे सबको उदास। बीड़ी-गुटका-तम्बाकू है,बीमारी का वास,छोड़ दें हर नशे को वरना,होगा तेरा नाश। तेरा नहीं कोई अपना होगा,ना होगी कोई आस,दर-दर भटकेगा जीवनभर,बन जाएगा दास। जीते-जी तू मर जाएगा,बन के जिंदा लाश,जो तू करेगा नशा सोच ले,मुश्किल होगी लेनी श्वाँस। … Read more

जीवन की किताब

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* दिन के बाद,रात आती हैनिशा के बाद फिर दिन। जीवन की नैय्या,संसार की नदिया मेंगोते खाए प्रतिदिन। सुख-दु:ख के,बोझ से भरीजीवन की ये नाव। फिसल न जाए,हँसी-खुशी के पलरखना सम्भल के पाँव। वृक्ष के पत्तों की तरह,एक-एक कर झररहे हैं हर एक दिन। कभी उजाला कभी छाया,कब क्या मौसम बदलेआते-जाते कहे … Read more

रामायण केन्द्र का शुभारंभ व पुस्तक ‘विवादित पन्ने’ विमोचित

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र)। रामायण केंद्र जबलपुर इकाई द्वारा २३ जून को कला वीथिका में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंजी. संतोष मिश्र ‘असाधु’ द्वारा रामायण से संबंधित लिखित शोधपरक पुस्तक ‘विवादित पन्ने’ का विमोचन आकर्षण का केन्द्र रहा।मुख्य अतिथि के रुप में जगत बहादुर सिंह (महापौर) सक्रियता से उपस्थित रहे। इस आयोजन से भगवान श्रीराम … Read more

जो विश्व को सुंदर बनाती है, बड़ी कविता वही

hindi-bhashaa

लोकार्पण… पटना (बिहार)। वेदना जितनी गहरी होती है, कविता उतनी ही बड़ी होती है। बड़ी कविता वही है, जो विश्व को सुंदर बनाती है।यह बात रविवार को पूनम सिन्हा रचित गीत संग्रह ‘वेदना पिघल रही’ का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने कही। साहित्यकार भगवती प्रसाद … Read more

हिंदी में न्याय के लिए निलंबित अधिवक्ता के साथ खड़े हों

डॉ. सुभाष शर्माऑस्ट्रेलिया********************************** जनभाषा में न्याय… पटना उच्च न्यायालय के परिसर में हुई परिचर्चा से संबंधित समाचार पढ़कर मन में आशा की लहर जगी। जिस प्रदेश ने भारत को पहला राष्ट्रपति दिया और सपना दिया कि हिंदी राष्ट्रभाषा होनी चाहिए, उसी धरती से आज यह आवाज उठ रही हैं कि न्यायालयों की भाषा जनता की … Read more

कौन है अपना ?

संजय एम. वासनिकमुम्बई (महाराष्ट्र)************************************* इस ज़िंदगी में हमें,किसी ऐसे की ज़रूरत होती हैजो हमें सिर्फ देखे नहीं,बल्कि महसूस करेजो जान सके कि हम,कब हार मानने वाले हैं!और हिम्मत करके,हमारे लिए कूद पड़ेहमारा हौसला बढ़ाए,हमें समझाए…। आपको कौन इतनाअच्छे से जानता है ?जब आप मुस्कुरा रहे हों,तब भी समझ सके किआप ठीक नहीं हैं ?जब आप … Read more

यह दौर उम्र का…

दीप्ति खरेमंडला (मध्यप्रदेश)************************************* उम्र के इस दौर में,आ गए हैं हमलोग क्या कहेंगे,परवाह कम करने लगे हैं हम।उम्र के इस दौर में,आ गए हैं हम… जिम्मेदारियों का बोझ,उतार अपने कंधों सेफुरसत के पल निकाल कर,सुस्ताने लगे हैं हम।उम्र के इस दौर में,आ गए हैं हम… दोस्ती करने के लिए,नही चाहिए हमउम्र हमेंअनुभवों की पिटारी खोल … Read more

हँसते-गाते कट जाते दिन

डॉ. गायत्री शर्मा’प्रीत’इन्दौर (मध्यप्रदेश )******************************************* हँसते-गाते कट जाते दिन, जब होते अपनें साथ।इंद्रधनुषी रंग बिखेरें, हो हाथों में हाथ॥ अपनों का यदि साथ नहीं, ना होता जीवन आबाद,मात-पिता, भाई-बहन, बेटा-बहू, बेटी-दामाद।इस जीवन में सभी रंग से होते हैं हम सनाथ,हँसते-गाते कट जाते दिन, जब होते अपने साथ…॥ सबका सानिध्य मिले हमें तो, बने बात से … Read more