कह-मुकरी
ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)******************************************** रहता बातों ही बातों में,बसत आँखों ही आँखों मेंलगता है जैसे हो अपना,का सखि साजन ? ना सखि सपना। रूप चाँद-सा उसका सुन्दर,जीवन उलझाए अपने अन्दरबिसात बिछाए फेंके गोटी,का सखि साजन, नहिं री रोटी। आते ही कर जाता शीतल,सोना खरा नहीं वह पीतलउसकी वो मीठी-मधुर छुअन,ए! सखि साजन ? नहीं सखि पवन। … Read more