‘नभ से ओझल होते खग’ गोष्ठी में जुड़े दुनियाभर से ‘वामा’ के पंछी

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। वामा साहित्य मंच के आभासी पटल पर इंदौर से बाहर के सदस्यों के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। यह काव्य गोष्ठी ‘नभ से ओझल होते खग’ विषय पर रही, जिसमें प्रवासी साहित्यकारों और विभिन्न शहरों सहित इंदौर की वामा सखियों ने हिस्सा लिया।    प्रचार प्रमुख सपना साहू ‘स्वप्निल’ ने बताया कि शुभारंभ बकुला … Read more

जहाँ क़दर न हो

गोपाल मोहन मिश्रदरभंगा (बिहार)***************************************** मेरे बारे में कोई क्या कहता है,इसकी चिंता छोड़, दी है मैंनेज़िंदगी दूसरे की शर्तों पर,जीना छोड़, दी है मैंने। सफ़ाई देने की आदत,अब तो छोड़, दी है मैंनेजहाँ मिलती हैं खुशियाँ,उधर राह मोड़, दी है मैंने। जो कपटी दिल के हैं,उनको छोड़ दिया मैंनेजहाँ दिल को सुकून मिले,वहाँ कड़ी जोड़, … Read more

कृति एवं मप्र की छः बोलियों के पुरस्कार हेतु पुस्तकें आमंत्रित

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। साहित्य अकादमी, भोपाल (मध्यप्रदेश शासन) द्वारा कैलेण्डर वर्ष २०२५ के कृति पुरस्कार एवं मध्यप्रदेश की छः बोलियों के पुरस्कार हेतु लेखकों से पुस्तकें आमंत्रित हैं। अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे के अनुसार वेबसाइट पर नियमावली एवं प्रारूप संलग्न है। अंतिम तारीख २० जुलाई २०२६ रहेगी, साथ ही फोन पर पूछताछ न करें।

संयमित भोजन औषधि

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* भोजन यदि संयमित हो, जीवन     का वरदान बने,तन-मन की हर तक़लीफ का सहज समाधान बने।दवा खोजती फिरती है जिस रोगी  के द्वार पर-सात्विक आहार ही उसकी प्रथम  पहचान बने॥ अन्न नहीं केवल दाने, प्रकृति    अमृत प्याला है,हर कण में स्वास्थ्य, शक्ति का अनुपम उजियाला है।जितना चाहिए उतना ही थाली में मान करो-अतिभोजन रोगों का खुला हुआ शिविरशाला है॥ ताज़े फलों, साग-सब्जियाँ औषधि का भंडार हैं,इनसे ही प्रसन्नचित्त ज़िंदगी के   आधार … Read more

‘बेकार’ कार चलाना सीखें

डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’सोलन (हिमाचल प्रदेश)***************************************************** सतरंगी दुनिया-२८…. पत्नी ने घर में ज्यादा खाना बनाया तो पति ने पूछा कि घर में खाने वाले हम ३ लोग हैं, फिर तुमने ढेर सारा खाना किसके लिए बनाया है। पत्नी ने प्यारा-सा उत्तर दिया,- मुझे बचे हुए भोजन से विविध व्यंजन बनाने की विधि सीखनी है। आजकल … Read more

पश्चिमी उप्र के विकास का नया द्वार ‘जेवर हवाई अड्डा’

डॉ. शैलेश शुक्लालखनऊ (उत्तरप्रदेश)**************************************** उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) अब उड़ान संचालन के लिए तैयार है। यह केवल एक नया हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि पश्चिमी उप्र और पूरे उत्तर भारत के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास की नई कहानी का प्रारंभ है। जिस प्रकार किसी क्षेत्र के … Read more

वीर हमारे

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)********************************** वीर हमारे बड़े साहसीराणा प्रताप का क्या कहना,देश के सच्चे थे रखवालेमेवाड़ शान का क्या कहना। थी भाले की क्या ग़ज़ब बातभयभीत मुग़ल थे क्या कहना,चेतक पर होते वे सवारउस भुज विशाल का क्या कहना। अकबर की सेना रही काँपभाला प्रहार का क्या कहना,हार कभी नहीं थी स्वीकारउस धैर्यवान का क्या कहना। … Read more

वो आँसू

शीला बड़ोदिया ‘शीलू’इंदौर (मध्यप्रदेश )*********************************************** ऑफिस में लंच का समय हो गया, रक्षा २ साल से इस जगह काम कर रहीं है। “अरे! सब जल्दी आओ, जोर से भूख लग रहीं है”, अश्विन ने कहा। रक्षा, सावि,अश्विन और नील सभी दोस्त एकसाथ बातें करते हुए खाना खा रहे हैं, तभी अश्विन पूछता है “रक्षा तुम … Read more

नशे में गिरफ्त आज का युवा

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* आज का देख युवाओं का सच वक्त भी रोया है,आज का युवा पूरी तरह नशे की गिरफ्त में खोया है। कहीं तम्बाकू है, सिगरेट है, और कहीं पर शराब है,उससे भी कहीं बढकर हेरोइन का नशा खराब है। नशे की गोलियों का कहीं पर घेरे हुए जंजाल है,तो कहीं पर इंजेक्शन, … Read more

मुख्यमंत्री ने किया ‘अद्भुत श्री तुलसी चरितायणम’ का विमोचन

hindi-bhashaa

धमतरी(छग)। ग्राम छाती (कुरूद) में कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन समारोह में ‘मानस विशारद’ भेखलाल चंद्राकर ‘बी. आर. ब्रह्मांश’ द्वारा रचित ग्रंथ ‘अद्भुत श्री तुलसी चरितायणम’ का विमोचन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री दिनेश चंद्राकर ने की। समारोह में गणमान्यजन की उपस्थिति में कृति का सारगर्भित परिचय त्रेता चंद्राकर ने … Read more