कर्नाटक।
सुप्रसिद्ध कवि,वरिष्ठ पत्रकार,अनुवादक,हिन्दी सेवी,भारत सरकार के उपक्रम में राजभाषा अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका सृजन ऑस्ट्रेलिया
के प्रधान सम्पादक डॉ. शैलेश शुक्ला को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। वर्ष २०१९-२०२० हेतु गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग(भारत सरकार) की पत्रिका राजभाषा भारती
(अंक १५७) में प्रकाशित लेख न्यू मीडिया में हिन्दी की वर्तमान स्थिति
पर डॉ. शुक्ला को राजभाषा गौरव
पुरस्कार घोषित किया गया है। डॉ. शुक्ला को हिन्दीभाषी क्षेत्र के लेखकों की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार दिया जाना है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस
के अवसर पर दिल्ली में महामहिम द्वारा प्रदान किया जाता है। ज्ञात हो कि,डॉ. शुक्ला न्यू मीडिया में हिन्दी साहित्य
पर पी-एच.डी. करने वाले विश्व के पहले विद्वान हैं। दो दशकों से अधिक समय से हिन्दी सेवा में संलग्न बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉ. शुक्ला ने एक दशक से अधिक अवधि तक दिल्ली में साहित्य-सृजन,पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय साहित अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में पत्रकारिता एवं जनसंचार,व्यावसायिक संचार,अंग्रेजी एवं अर्थशास्त्र विषयों का शिक्षण कराने के साथ ही लगभग ६ वर्ष तक सिक्किम केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पहले राजभाषा अधिकारी के रूप में कार्य किया है। हिन्दी सेवा में कुछ उल्लेखनीय कार्य करें तथा राजभाषा कार्यान्वयन को गति देने में बहुमूल्य एवं प्रशंसनीय योगदान देने वाले डॉ. शुक्ला वर्तमान में सृजन ऑस्ट्रेलिया
ई-पत्रिका’ के प्रधान सम्पादक एवं वैश्विक संयोजक का कार्यभार देख रहे हैं।