कुल पृष्ठ दर्शन : 186

काठमांडू में शुभसंकल्प समूह व हुनरफॉक्स एकेडमी ने कराई साहित्य संगोष्ठी

भारत के कई साहित्यकारों का किया सम्मान,पुस्तक का विमोचन भी

इन्दौर(मध्यप्रदेश)।

शुभसंकल्प समूह एवं हुनरफॉक्स एकेडमी द्वारा काठमांडू (नेपाल) में हिन्दी साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘भारत नेपाल साहित्य संग्रह’ पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम भी हुआ,साथ ही उप-कुलपति के आतिथ्य में भारत के कई रचनाकारों का सम्मान किया गया।


एकेडमी के निदेशक संकल्प श्रीवास्तव ने बताया कि,इस पुस्तक में ५७ भारतीय तथा २० नेपाली साहित्यकारों
की रचनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम काठमांडू प्रज्ञा प्रतिष्ठान के उप-कुलपति डॉ.जगमान गरूड़,अन्तराष्ट्रीय नेपाल साहित्य की अध्यक्ष सरिता आर्यल,श्रीमती माया ठाकुरी,श्रीमती माया ठाकुर के आतिथ्य में दीपक प्रज्जवलित कर इस समारोह का श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर नेपाल के २३ साहित्कारों सनत रेग्मी,बिधान आचार्य,शेलेंदू प्रकाश,चंद्रा प्रसाद भट्टराई, राधेश्याम लेकली, संध्या पहाड़ी,हिरण्य कुमारी पाठक,बिवाश पखरेल,बद्री बिन्डो प्रतीक,राम प्रसाद पंत,खगेंदृ लुइटेल,गीता रेग्मी,मधु पोखरल ,डा गार्गी शर्मा,बिजयध्वज थापा,लक्ष्मी उप्रेत्य, उषा शेर्चन,डॉ. तुलसी भट्टराई,डॉ. प्रकाश आर्यल,निर्मोही ब्यस एवं उषा ठाकुर का सम्मान किया गया।


समारोह में डॉ. सुनीता श्रीवास्तव औऱ संकल्प श्रीवास्तव ने काठमांडू के काकली विद्यालय के हुनरबाज २० बच्चों को पुरस्कार दिया। नेपाल साहित्य समिति द्वारा भारत के डॉ. संगीता भारुका,डॉ.अर्चना श्रीवास्तव,डॉ. विजया त्रिवेदी,
डॉ. स्वाति सिंग,डॉ. महिमा दुबे,मनोरमा जोशी ‘मनु’, अमरजीत कौर,डॉ. मेघना राय,चिन्मय,संकल्प,ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं मास्टर आर्यन श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का डॉ. स्वाति सिंग ने संचालन किया। आभार चिन्मय श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Leave a Reply