कुल पृष्ठ दर्शन : 1

अंडमान में हुआ चेतना का साहित्य सम्मान समारोह

श्रीविजयपुरम (अंडमान निकोबार)।

चेतना, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन से जुड़े साहित्यकारों एवं कलाकारों के सम्मान में साहित्य समारोह पोर्ट ब्लेयर के लालबाग रिजॉर्ट के हॉल में किया गया। अध्यक्षता इलियास अहमद खान ने की।
आयोजन में अतिथि स्वागत गोविंद राम ने किया। समारोह में चेतना की ओर से श्रीमती रीता बनर्जी तथा सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ. सविता मोहन तथा समन्वयक डॉ. जयप्रकाश मानस ने अपनी-अपनी संस्थाओं की गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी साझा की। स्वामी शुद्ध नंद सरस्वती जी (चिन्मय मिशन विजयपुरम) ने सबको आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया।
     संचालन श्रीमती गीता नवीन भट्ट ने किया। चेतना की महासचिव डॉ. रेणुबाला ने आभार व्यक्त किया।