कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘समर रामजन्मभूमि का’ अयोध्याधाम में हुआ शानदार विमोचन

अयोध्याधाम (उप्र) |

अयोध्याधाम में आयोजित साहित्यिक समागम में लेखक संजीव आहिरे लिखित पुस्तक ‘समर रामजन्मभूमि का’
१९-२० सितंबर को विमोचन (प्रकाशन) बड़ी धूमधाम से हुआ। युगधारा प्रकाशन लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रकाशन समारम्भ में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार मौजूद रहे।
      उद्घाटन सत्र से प्रारंभ यह सम्मेलन, परिचर्चा, पुस्तक विमोचन, सत्कार समारम्भ और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के परवान चढ़ता गया। युगधारा प्रकाशन की संचालक सुश्री सौम्या मिश्रा और रामकृष्ण सहस्रबुद्धे के कुशल संयोजन में यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
 श्री आहिरे की यह कृति रामजन्म भूमि के ५०० साल के संघर्ष से लेकर मंदिर निर्माण तक की गतिविधियों पर आधारित हिंदी खंडकाव्य है। प्रस्तुत पुस्तक में रामजन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंदगिरी महाराज की प्रस्तावना है।