कुल पृष्ठ दर्शन : 9

आगरा में मनाया भारतीय कविता दिवस

आगरा।

आरबीएस कॉलेज हिंदी विभाग एवं नगर की गतिमान संस्था साहित्य संगीत संगम के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय भारतीय कविता दिवस का आयोजन कॉलेज के हिंदी विभाग सभागार में किया गया। शुभारंभ प्रो. आँशवना सक्सेना ने सरस्वती वंदना से किया।     
     आयोजन में अतिथियों का स्वागत सुधीर शर्मा व चंद्रशेखर शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. वीणा शर्मा (पूर्व निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा) ने कहा कि प्रथम महाकवि चंद्रवरदाई और उनके प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो एक राजा और एक साहित्यकार की मित्रता का अनुपम उदाहरण है। उनके प्रसिद्ध दोहे की अर्धाली ‘मत चूको चौहान’ हम सबको राह दिखाती है कि जब मौका हो तब हमें कभी भी चूकना नहीं चाहिए।
डॉ. शशि गोयल ने कहा कि जो समाज के लिए लिखता है, वह महान है। प्रो. आँशवना सक्सेना ने इस मौके पर हिंदी कविता की विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराते हुए भारतेंदु हरिश्चंद्र, रामधारी सिंह दिनकर और सुशील सरित ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का सस्वर पाठ किया।         

धन्यवाद हरीश भदौरिया ने व्यक्त किया।