जबलपुर (मप्र)।
हिंदी महासम्मेलन (मथुरा) में डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हिन्दी सेवा भारती सम्मान एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मिश्र स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, इसलिए प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी के अनुरोध पर कवि राम लखन वर्मा ने सम्मान लेकर डॉ. मिश्र को उनके लखनऊ स्थित निवास स्थान पर भेंट किया। ज्ञातव्य हो कि डॉ. मिश्र को ११५० से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। आपके ११ काव्य संग्रह, २ लेख संग्रह आदि भी प्रकाशित हैं एवं हिन्दी के प्रचार-प्रसार में प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं।