देहरादून (उत्तराखंड)।
क्रिएटिव उत्तराखंड के तत्वावधान में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में १६वें ‘किताब कौतिक’ का आयोजन किया गया। मुख्य थीम ‘आओ, दोस्ती करें किताबों से’ के तहत इसके विभिन्न सत्रों में भाषाओं पर चर्चा के साथ साहित्य और कला पर गहन चर्चाएं एवं ‘कहो कालिदास’ पर हुई विशेष चर्चा की गई।
२३ से २५ अक्टूबर तक लगे इस मेले में देशभर के प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें पाठकों के लिए उपलब्ध रहीं। साहित्यिक परिचचर्चा और संगोष्ठी के दौरान वक्ता मदन डुकलान, भारती पांडे, दिनेश जोशी और गजेंद्र नौटियाल भी ने विचार रखे। संचालन आशीष सुद्रियाल ने किया।
प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं के कलाकारों और रचनाकारों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपनी रचनाओं के जरिए भाषा की मिठास और व्याकरण को जीवंत रखें, ताकि आने वाली पौड़ियाँ अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।
दूसरे सत्र में भाषाई लेखन में डॉ. राजेश पाल, केशर सिंह, डॉ. विनोद जोशी आदि शामिल रहे। संचालन प्रेम पंचोली ने किया।
इस अवसर पर लेखक डॉ. युगल जोशी की पुस्तक ‘कहो कालिदास’ पर हुई विशेष चर्चा का संचालन हेम पंत ने किया। डॉ. जोशी ने कहा कि साहित्य और महाकवियों की रचनाएं केवल पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि व मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति के साथ हमारे गहरे जुड़ाव को दर्शाती हैं।