कानपुर (उप्र)।
कृपालपुर निवासी युवा बाल साहित्यकार शिव मोहन यादव का चयन जगदीश भारती स्मृति बाल साहित्य सम्मान के लिए किया गया है। भीलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ५१०० ₹ का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।
‘बाल वाटिका’ के संपादक व चयन समिति के संयोजक डॉ. भैरूलाल गर्ग ने शिव मोहन यादव को पत्र भेजकर बताया है कि उन्हें २७वीं राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी में सम्मानित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि अब तक श्री यादव की १० पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान समेत २४ राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं।
इसके अलावा एससीईआरटी (लखनऊ) में निर्णायक सदस्य रहने के साथ बुंदेलखंड विवि में एनएसएस कार्यक्रम में भी निर्णायक सदस्य रहे हैं। वहीं, बाल साहित्य विशेषांकों का संपादन भी कर चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर अनेक साहित्यकार मित्रों व शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।
=====