कुल पृष्ठ दर्शन :

मन को अभिव्यक्त करती है कविता-डॉ. जटिया

कालजयी साहित्यकार स्मरण श्रृंखला….

इंदौर (मप्र)।

कविता साधना है, जो जीवन के साध्य को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करती है। कवि जीवन के डर को कविता से समाप्त करता है। कविता मन को अभिव्यक्त करती है।
श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति द्वारा प्रति मंगलवार को आयोजित ‘कालजयी साहित्यकार स्मरण श्रृंखला एवं सृजन विविधा’ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के केन्द्रीय संसदीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया ने मुख्य अतिथि के नाते सरदार पूर्ण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए यह बात कही। मंच पर समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर व साहित्य मंत्री डॉ. पद्मा सिंह मौजूद रहे।
अतिथि स्वागत श्री जवलेकर व परीक्षा मंत्री उमेश पारिख ने किया। तत्पश्चात विविधा में अनिल ओझा, अनिल नीमा, नयन राठी, डॉ. सुधा चौहान व रामआसरे पाण्डेय आदि ने रचनाएँ सुनाई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश राव ने किया। डॉ. पद्मा सिंह से आभार माना।