कुल पृष्ठ दर्शन : 17

लेखिका डॉ. अंजना सिन्हा ‘सखी’ २ कीर्तिमान से सम्मानित

रायगढ़ (छग)।

कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों में ख्याति लब्ध हिंदी की श्रेष्ठ कवयित्री व संपादिका डॉ. अंजना सिन्हा ‘सखी’ को ‘आईना हेरिटेज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ एवं ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ द्वारा विश्व कीर्तिमान साहित्यिक सहभागिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इनको यह सम्मान लगातार ७वीं बार मिला है। यह दिए जाने पर सामाजिक साहित्यिक जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’, केसीएन क्लब (मुम्बई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्र त्यागी, तानराज संगीत विद्यापीठ (नोएडा) के संस्थापक शिवानंद झा और कई साहित्यिक संस्था के पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।