कुल पृष्ठ दर्शन : 239

लोगों का स्वभाव

राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’
धनबाद (झारखण्ड) 
**********************************************

लोगों का स्वभाव है बड़ा अजीब,
तुम्हारे सहयोग पर खुशी मनाएगा
अगर अनजाने भी हुई थोड़ी गलती,
सारा अच्छाई तुरन्त ही भूल जाएगा।

ना जी ना, अब ना हो पाएगा,
अच्छा समझदार बनना ठीक है
पर कभी छोटी-सी गलती भी न हो,
ऐसा तो सम्भव कभी ना हो पाएगा।

अपने जो सहयोग के देखते सपने,
कर्तव्य निर्वाहन पर न रहता ध्यान
कहने को बनते हैं बड़े शुभचिंतक,
पर होते हैं वह हमारे हितों के भक्षक।

कहता ‘राजू’- यहाँ पर नहीं कोई रक्षक,
सब माया-मोह और स्वार्थ का खेला है।
एकांत रह और चिंतन मनन कर,
छोड़ इसे, प्रभु भक्ति की ओर गमन कर॥

परिचय-साहित्यिक नाम `राजूराज झारखण्डी` से पहचाने जाने वाले राजू महतो का निवास झारखण्ड राज्य के जिला धनबाद स्थित गाँव-लोहापिटटी में है। जन्म तारीख १० मई १९७६ और जन्म स्थान धनबाद है। भाषा ज्ञान-हिन्दी का रखने वाले श्री महतो ने स्नातक सहित एलीमेंट्री एजुकेशन (डिप्लोमा) की  शिक्षा प्राप्त की है। साहित्य अलंकार की उपाधि भी हासिल है। आपका कार्यक्षेत्र-नौकरी (विद्यालय में  शिक्षक) है। सामाजिक गतिविधि में आप सामान्य जनकल्याण के कार्य करते हैं। लेखन विधा-कविता एवं लेख है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ देशभक्ति भावना को विकसित करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-प्रेमचन्द जी हैं। विशेषज्ञता-पढ़ाना एवं  कविता लिखना है। देश और हिंदी भाषा के प्रति आपके विचार-“हिंदी हमारे देश का एक अभिन्न अंग है। यह राष्ट्रभाषा के साथ-साथ हमारे देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसका विकास हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए अति आवश्यक |