प्रयागराज (उप्र)।
रुद्रादित्य प्रकाशन समूह ने अब वर्ष २०२५ के सम्मान हेतु पाण्डुलिपियाँ आमंत्रित की हैं। वर्ष २०२५ के दौरान साहित्य की विविध विधाओं (यथा-आलोचना, उपन्यास, कहानी और कविता) में इस प्रकाशन से प्रकाशित सर्वोत्तम कृति के लिए यह सम्मान उनके सर्जकों को दिया जाएगा।
समूह की तरफ से संयोजक शशि कुमार सिंह ने बताया कि पाण्डुलिपि भेजने की अन्तिम तारीख ३० सितंबर है। सॉफ्ट कॉपी के रूप में पाण्डुलिपि मेल (rudraditya222@gmail.com) पर भेजनी है। पुरस्कृत पाण्डुलिपियों को प्रकाशित करके वार्षिक आयोजन में लोकार्पित और सम्मानित किया जाएगा।