इंदौर (मप्र)।
शहर के वामा साहित्य मंच द्वारा हिंदी दिवस व पर्यूषण पर्व के उपलक्ष्य में पिकनिक का आयोजन नखराली ढाणी में रखा गया। इस अवसर पर साहित्यिक खेल खेले गए और रचनाएँ भी प्रस्तुत की गई।
शुभारंभ सरस्वती वंदना से करुणा प्रजापति ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष इंदू पाराशर ने दिया। गोष्ठी में आशा मानधन्या, भावना दामले, चारुमित्रा नागर, डाॅ. पूर्णिमा भारद्वाज व सपना साहू ‘स्वप्निल’ आदि ने हिंदी के महत्व व क्षमावाणी के महत्ता पर अपनी प्रस्तुतियाँ दी। पिकनिक में मनोरंजक और साहित्यिक खेल भी खेले गए, जिसमें डाॅ. महिमा शुक्ला तथा अमर चड्ढा के मार्गदर्शन में पुष्पा दसौंधी, शीला बड़ोदिया, डाॅ. निरुपमा नागर व वंदना शर्मा सहित सभी ने भागीदारी की। खेल में विजेता रही वामा सखियों शीला, कविता, रागिनी, शोभा व सपना को पुरस्कृत किया गया। संचालन सचिव डाॅ. शोभा प्रजापति ने किया।