कुल पृष्ठ दर्शन : 18

स्व. श्री गड्डरमल स्मृति अग्रपथी महाकाव्य पुरस्कार के लिए आग्रह

आगरा (उप्र)।

अग्रपथी महाकाव्य पुरस्कार संस्था के निर्णय के अंतर्गत वर्ष 2021 के पश्चात प्रकाशित महाकाव्यों में से एक श्रेष्ठ एवं चर्चित महाकाव्य को ५१ हजार ₹ का स्व. श्री गड्डरमल स्मृति अग्रपथी महाकाव्य पुरस्कार–२०२६ दिया जाएगा। उक्त  की प्रतियाँ भेजने की अंतिम तारीख ३१ अक्टूबर है।
    निवेदक डॉ. धर्मराज (अध्यक्ष-
९४१२८२८६५५) के अनुसार प्राप्त महाकाव्यों का संस्था द्वारा निर्धारित १०० अंकों के मूल्यांकन-प्रपत्र के आधार पर परीक्षण किया जाएगा। इसमें महाकाव्य के कथ्य, शिल्प, भाषा, शैली आदि निर्धारित मानदंडों पर विचार किया जाएगा। यदि २ या अधिक महाकाव्यों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो संबंधित रचनाकारों के समग्र साहित्यिक अवदान, जीवन-वृत्त एवं साहित्यिक उपलब्धियों पर विचार करते हुए पुरस्कार का निर्णय लिया जाएगा।
  पुरस्कार हेतु महाकाव्य की कम से कम ४ प्रतियाँ निर्धारित पते (योगेश शर्मा ‘योगी’, मकान नं. ४४/२१४, बोदला, आगरा–२८२ ००७ (उप्र)) पर भेजनी होगी।