कुल पृष्ठ दर्शन : 171

You are currently viewing कन्हैयालाल स्मृति साहित्य सम्मान से ५ साहित्यकार अलंकृत

कन्हैयालाल स्मृति साहित्य सम्मान से ५ साहित्यकार अलंकृत

प्रयागराज (उप्र)।

शहर समता विचार मंच (प्रयागराज) के तत्वावधान में कन्हैयालाल स्मृति साहित्य सम्मान का आयोजन हिन्दुस्तानी एकेडमी में किया गया। इसमें साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार मिश्र को कृति ‘समकालीन कहानीकार’, डॉ. सुनील विक्रम सिंह को उपन्यास ‘ताजमहल के आँसू’, भोलानाथ कुशवाहा को नाटक ‘ईशा’, सीमा वर्णिका को काव्य संग्रह ‘विमुक्त वर्णिका’ एवं डॉ. चुम्मनलाल श्रीवास्तव को कहानी संग्रह ‘रुका न पंक्षी पिजरे में’ आदि के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रकाश मिश्र ने की। मुख्य अतिथि प्रो. राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय (प्रयागराज) के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह तथा प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव, प्रो. राजीव मालवीय रहे। आरम्भ में रचना सक्सेना ने माँ सरस्वती की वन्दना पढ़ी। तत्पश्चात संस्था के शहर समता सम्मान-पत्र का लोकार्पण किया गया। सचिव उमेश श्रीवास्तव ने पत्र का सम्पादकीय वाचन किया। अध्यक्षता कर रहे श्री मिश्र व कुलपति प्रो. सिंह ने भी बधाई दी। प्रो .रवि कुमार मिश्र ने संचालन किया। संजय सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply