कुल पृष्ठ दर्शन : 270

You are currently viewing कविताओं से प्रसारित किया श्रीकृष्ण के प्रेममयी संदेश को

कविताओं से प्रसारित किया श्रीकृष्ण के प्रेममयी संदेश को

इंदौर (म.प्र.)।

जगदीश्वर श्रीकृष्ण का अद्भुत चरित्र प्रेम व परस्पर स्नेह का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसी कड़ी में साहित्यिक संस्था नई क़लम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष काव्य गोष्ठी के माध्यम से श्रीकृष्ण के इसी प्रेममयी संदेश को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रसारित करने का प्रयास किया।
इस आयोजन में गज़लकार संजय जैन बैजा़र, आतिश इंदौरी,श्रुति मुखिया,प्रशांत तिवारी,संतोष त्रिपाठी,हेमंत व्यास,राजेश्वरी जोशी ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता अशफ़ाक हुसैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विजय जोशी,पुरुषोत्तम शर्मा व तबला वादक संजय मण्डलोई रहे। संचालन जितेन्द्र राज ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था उपाध्यक्ष कवि विनोद सोनगीर ने किया।

Leave a Reply