कुल पृष्ठ दर्शन : 141

You are currently viewing कृति विमोचन संग संस्मरण एवं रेखाचित्र पर हुई चर्चा

कृति विमोचन संग संस्मरण एवं रेखाचित्र पर हुई चर्चा

भोपाल (मप्र)।

हिंदी साहित्य भारती भोपाल इकाई (मध्य प्रदेश) का कृति विमोचन, संस्मरण एवं रेखाचित्र पर चर्चा हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवींद्र शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश बरतूनिया (पूर्व कुलपति बाबा भीमराव आम्बेडकर केंद्रीय विवि विद्यालय) और विशिष्ट अतिथि हिन्दी साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक डॉ. विकास दवे रहे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रंजना शर्मा ने सरस्वती वंदना से किया। संस्था की भू वंदना डॉ. महिमा वर्मा ने प्रस्तुत की। इकाई अध्यक्ष शेफालिका श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों द्वारा ‘शब्द दर्शन’ पुस्तक का विमोचन किया गया। मुकेश वर्मा ने संस्मरण रेखा चित्र विधा पर प्रकाश डाला व जनक कुमारी बघेल का संस्मरण ‘हरा सांप’ को आधार बना कर वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार की किताबें हमें हमेशा पढ़ना चाहिए। ये हममें प्रेरणा, कोमल भावना उत्पन्न करती हैं। डॉ. नीलिमा रंजन की किताब ‘लार्ड कृष्णा स्पीक’ का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. शुक्ल द्वारा संस्मरण व रेखाचित्र प्रतियोगिता में विजयी लेखकों का सम्मान किया गया। डॉ. शुक्ल ने कहा कि, संस्कृत ग्रंथ ही संस्कृति को जन्म देते हैं।

सम्मेलन एवं समारोह का संचालन डॉ. मीनू पांडे ‘नयन’ ने किया। भारती की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. स्नेहलता ने कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया। संस्था की महामंत्री मधुलिका सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।