कुल पृष्ठ दर्शन : 689

You are currently viewing गीत- कविताएं की देश व शहीदों को समर्पित

गीत- कविताएं की देश व शहीदों को समर्पित

धनबाद (झारखण्ड)।

संस्था एक प्रयास भारत (झारखंड) की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘आज शाम
आभासी काव्य गोष्ठी’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार संजय सिंह ‘चंदन’ रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कविता विकास ने की।
प्रारम्भ में सरस्वती वंदना साहित्यकार डॉ. संगीता नाथ ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार अमित मालवीय ‘हर्ष’, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू चौरसिया, झारखंड प्रदेशाध्यक्ष रत्ना वर्मा ‘राज’, डॉ. नीरा प्रसाद, कवयित्री स्नेह प्रभा पांडेय, पूनम सिन्हा ‘प्रीत’, कृष्ण देव यादव व कल्याणी झा आदि ने शानदार देशभक्ति गीतों, ग़ज़लों और कविताओं को देश व शहीदों को समर्पित किया। सभी की रचनाओं को दर्शकों ने खूब सराहा।
संचालन डॉ. नाथ ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन रत्ना वर्मा ‘राज’ ने दिया।