कुल पृष्ठ दर्शन : 7

You are currently viewing गौरवपूर्ण २० वर्ष होने पर हुआ पुस्तक विमोचन व काव्य पाठ

गौरवपूर्ण २० वर्ष होने पर हुआ पुस्तक विमोचन व काव्य पाठ

नॉटिंघम (इंग्लैंड)।

काव्य रंग की २०वीं वर्षगांठ पर शहर नॉटिंघम के हिन्दू मंदिर में कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ‘काव्य रंग स्मारिका’ का विमोचन किया गया।
हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार हेतु इस साहित्यिक संस्था की स्थापना नॉटिंघम में डॉ. महिपाल वर्मा ने साहित्यकार पत्नी जय वर्मा के साथ मिल कर की थी। आरंभ दीप प्रज्वलन तथा पं. शिव नरेश गौतम के सरस्वती वंदना गायन से हुआ। हिन्दू मंदिर के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए काव्य रंग के कार्यों की प्रशंसा की। रंग की अध्यक्ष जय वर्मा ने मुख्य अतिथि जॉन ऑगल (अध्यक्ष-नॉटिंघम काउंटी काउन्सिल), आशा खेमका (काउन्सिल जनरल ऑफ़ इंडिया), बर्मिंघम से अमन बंसल व डॉ. पद्मेश गुप्त का अभिनंदन किया। उसके बाद २० वर्षों की यात्रा का विवरण दिया।
इस कार्यक्रम का संचालन जुगनू महाजन ने किया। इस अवसर पर रवि महाजन ने अब तक की यात्रा की यादों को दर्शाया।
इसके बाद स्मारिका की भूमिका प्रो. हरमिंदर सिंह दुआ ने देते हुए कहा कि, काव्य रंग के गौरवपूर्ण २० वर्ष कैसे बीत गए, यह मालूम नहीं पड़ा। पुस्तक ‘सेवन स्टेप्स’ का विमोचन (जय वर्मा के हिन्दी कहानी संग्रह ‘सात कदम’ का अंग्रेज़ी अनुवाद)
भी इस अवसर पर हुआ।
कार्यक्रम में इस वर्ष ‘डॉ. महिपाल वर्मा काव्य रंग साहित्यिक सम्मान’ डॉ. निखिल कौशिक को दिया गया। डॉ. कौशिक कवि-लेखक होने के साथ फिल्म निर्माता भी हैं।
इसके बाद कवि सम्मलेन का सत्र शुरू हुआ, जिसका संचालन हरमिंदर सिंह नागी ने किया। सभी सदस्यों ने स्वरचित कविताएँ, गीत, ग़ज़ल और शायरी सुनाई। जॉन ऑगल ने रंग की प्रशंसा करते हुए कविता पाठ किया। डॉ. जसवंत बिलखु ने धन्यवाद ज्ञापित किया।