कुल पृष्ठ दर्शन : 360

You are currently viewing बिन काम नहीं नाम

बिन काम नहीं नाम

जबरा राम कंडारा
जालौर (राजस्थान)
****************************

जीवन जीने के लिए,करना होता काम।
काम बिना कछु होत ना,बिना काम नहिँ नाम॥

काम किये से सुख मिलै,और काम व्यवहार।
पूछ नहीं बेकार की,नहिँ जीवन में सार॥

काम किये जीवन सुखी,सारी सुविधा पाय।
शौक-मौज सारी मिले,खुशियां खिल-खिल जाय॥

जाने सारे काम से,होय काम से नाम।
कर्मठ करता है सदा,करो बिना विश्राम॥

अच्छा कारज कीजिये,सदा सरावै लोग।
सही ठौर पैसा लगे,सही करे उपयोग॥

Leave a Reply