कुल पृष्ठ दर्शन : 438

You are currently viewing रखें अक्षय रिश्ते

रखें अक्षय रिश्ते

अजय जैन ‘विकल्प’
इंदौर(मध्यप्रदेश)
******************************************

अक्षय सुख
रहे अक्षय शांति
अक्षय स्वास्थ्य।

शिक्षा अक्षय
हो अक्षय समृद्धि
रहें अक्षय।

मिले सम्मान
मन की सुन्दरता
बढ़े जीवन।

अक्षय शक्ति
मिले यूँ सदबुद्धि
अक्षय यश।

अक्षय स्नेह
संग खूब संपत्ति
पाएँ आनन्द।

अक्षय खुशी
है मंगल कामना
मन अक्षय।

रहें अक्षय
बढ़ाएं सदा हाथ
करें भलाई।

छोटा जीवन
रखें अक्षय रिश्ते
उर विशाल।

जीवन नश्वर
बस साथ निभाना
बनें अक्षय।

हों अविनाशी
बरसे धन धरा
शुभकामना॥

Leave a Reply