पटना (बिहार)।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा बिहार संगीत नाटक अकादमी (पटना) के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद रंगशाला में ‘मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह २०२६’ रखा गया। इसमें रंग गुरुकुल (पटना) द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कहानी ‘कफ़न’ का सफल मंचन किया गया।
इसका नाट्य रूपांतरण व निर्देशन राजवीर गुंजन ने किया। नाटक में गरीबी, भूख और मानवीय संवेदनाओं के क्षरण को घीसू, माधव और बुधिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। घीसू की भूमिका मणिकांत चौधरी, माधव की अविनाश कुमार, ठकुराइन की अनामिका, बुधिया की खुशबू तथा दुकानदार की भूमिका परितोष कुमार ने निभाई।
प्रारम्भ में समारोह का उद्घाटन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया।
मंच संचालन शैलेश जमैयार ने किया।